नानक चंद गोयल अपनापन सेवा की रीढ़ थे -- अशोक कुमार गोयल
गाजियाबाद रीता प्रसाद
8 वर्षों से प्रति रविवार निरंतर चली आ रही श्री हनुमंत अपनापन रसोई सेवा आज समाजसेवी श्री नानक चंद गोयल जी के स्वर्गवास पर दुख व्यक्त करते हुए उनकी स्मृति में 2 मिनट का मौन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रारंभ हुई।
हनुमान मंदिर पर विधिवत रसोई सेवा का शुभारंभ विनोद गोयल, रमतेराम रोड द्वारा किया गया।। आज की रसोई सेवा में अशोक कुमार गोयल, एन के गोयल, रमेश खजांची , विनोद कुमार गोयल रमते राम रोड, अशोक शर्मा, सुदेश रानी, सीमा गोयल , सरिता यादव आदि ने सेवा की।

