जनपद बिजनौर मुरादनगर की शान से मंडल प्रभारी विकास अग्रवाल 9927085561
कोतवाली देहात से रेहड़ तक 12 टीम तैनात, हर टीम में तैनात होंगे 12 सदस्य
गुलदार की घेराबंदी के लिए तेज हुआ अभियान, शुक्रवार तक बिजनौर पहुंच जाएंगे पीसीसीएफ
बिजनौर। अब एक या दो जगहों पर नहीं, बल्कि कोतवाली देहात से रेहड़ तक एक साथ गुलदार की घेराबंदी की जाएगी। वन विभाग, प्रशासन और पुलिस अब एक साथ आ गए हैं। इसके लिए करीब 50 किलोमीटर की दूरी में 12 संवेदनशील स्थान चिह्नित कर वहां पर 12 टीम ही तैनात की जा रही हैं। सभी टीम में वनअफसर, पुलिसकर्मी, चिकित्सक, राजस्व कर्मी भी तैनात होंगे। यह टीम हथियार, ट्रैंक्यूलाइज गन, जाल और पिंजरों के साथ गुलदार को पकड़ने का काम करेंगी
कोतवाली देहात से रेहड़ तक गुलदार के आतंक से सभी परेशान हैं। सात माह में 13 लोगों को गुलदार ने मार दिया है। अब तक गुलदार की तलाश की जा रही थी, लेकिन अब गुलदार की चाल से ही उसे मात देने की तैयारी है। विशेषज्ञों ने कोतवाली देहात से रेहड़ तक 12 ऐसी जगह चिह्नित कर ली हैं, जहां पर गुलदार की चहलकदमी सबसे ज्यादा हो रही है। हर एक जगह के लिए 12 टीम बना दी गई हैं। एक टीम में 12 सदस्य जिनमें दो पुलिसकर्मी, दो राजस्वकर्मी, एक ट्रैंक्यूलाइज विशेषज्ञ चिकित्सक, एक रेंजर, एक वाचर तैनात रहेंगे। इसके अलावा टीम के पास दो हथियार, एक ट्रैक्यूलाइज गन, एक ड्रोन कैमरा, जाल भी रहेगा। टीम ने इन संवेदनशील जगहों पर मचान बनानी शुरू कर दी है।

