सजते, संवरते, विकसित उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं-- अशोक कुमार गोयल
गाजियाबाद रीता प्रसाद
अपना उत्तर प्रदेश निरंतर संवर रहा है। पवित्र पावन तीर्थ स्थलों अयोध्या ,काशी,प्रयागराज , मथुरा, वृन्दावन एवं सम्भल नगरी आदि से जुड़ा सनातन संस्कृति युक्त प्रदेश भारत देश का महत्वपूर्ण राज्य है।गंगा यमुना सरस्वती का पावन संगम व धार्मिक आस्था का विशिष्ट केंद्र हैं ।
2014 एवं 2017 के बाद से मोदी जी एवं योगी जी की डबल इंजन सरकार में उत्तर प्रदेश चतुर्मुखी विकास, सेवा, सुरक्षा, सम्मान के साथ उद्योग व्यापार एवं कृषि सहित सभी क्षेत्रों को बढ़ावा, बढ़ता उत्पादन, निर्यात, राजस्व एवं जन कल्याणकारी नीतियों से प्रदेश गौरवान्वित है।
विश्व में सशक्त, समृद्ध, स्वाभिमानी, आत्मनिर्भर, भारत सर्वोपरि भारत में उत्तर प्रदेश का विकास अग्रणीय सहयोग की कहानी कह रहा है। गांव, गरीब ,किसान, युवा, मातृशक्ति सहित सबके कल्याण हेतु निरंतर सामाजिक समरसता एवं न्याय संगत सुशासन के साथ बढ़ते हुए हमें प्रदेशवासी होने पर गर्व है।
*राष्ट्रवाद के संकल्प के साथ प्रदेशवासियों को उत्तर प्रदेश दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*।
अशोक कुमार गोयल
पूर्व राष्ट्रीय सहसंयोजक
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय संयोजक
व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान रजिस्टर्ड

