उत्तराखंड जनपद पौड़ी कोटद्वार मुरादनगर की शान प्रदेश प्रभारी राजेश सिंघल
लापरवाही से मृत्यु कारित कर 04 वर्षों से फरार चल रहे वारण्टी को पौड़ी पुलिस ने पहुँचाया सलाखों के पीछे
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देशन में पौड़ी पुलिस फरार वारंटियों पर कर रही लगातार कार्यवाही
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालयों से प्राप्त गैर जमानती वारण्टों (N.B.W) की अभियान चलाकर वारण्टियों को गिरफ्तार करते हुये मा0 न्यायालयों के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं।
किसी क्रम में आज जनपद की सतपुली पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय जे.एम प्रथम लैन्सडाउन द्वारा जारी वाद संख्या-13/2019, फौज0 अपील संख्या-16/2023, धारा-279/337/338/304A भा0द0वि0 से सम्बन्धित वारण्टी ताजवर सिंह को लकड़ी पड़ाव कोटद्वार से गिरफ्तार करते हुये माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार वारण्टियों
के नाम व पता
ताजवर सिंह पुत्र मानवर सिंह, निवासी-मौहल्ला आमपड़ाव, कोतवाली, कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल।
पुलिस टीम
अपर उपनिरीक्षक गजपाल राम
आरक्षी 425 ना0पु0 चन्द्रपाल

