बिजनौर नजीबाबाद मुरादनगर की शान तहसील प्रभारी मोहम्मद आरिफ
नजीबाबाद। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वधान में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र गुप्ता की माताजी श्रीमती लक्ष्मी देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। वैश्य समुदाय के लोगों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई और ईश्वर से यह भी प्रार्थना की गई की इस असीम दुख के समय में भगवान उनके परिवार जनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। शोक सभा में जिलाध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल एडवोकेट, युवा प्रदेश सचिव आदित्य अग्रवाल, प्रधान जिला महामंत्री तुषार अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, तनु गोयल, डॉक्टर वर्षा विशाल अग्रवाल, पायल अग्रवाल, शालू रजत अग्रवाल, पुलकित विश्नोई, राजा माहेश्वरी, अनमोल गुप्ता, हिमांशु तायल, आयुष बंसल, आलोक अग्रवाल, संजय अग्रवाल, दीपक गुप्ता, नवीन गुप्ता आदि रहे।

