उत्तराखंड जनपद चमोली मुरादनगर की शान प्रदेश प्रभारी राजेश सिंघल
जनपद चमोली की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक, रेखा यादव द्वारा जनपद की कमान सभालते ही नशा उन्मूलन अपनी मुख्य प्राथमिकता बताई गयी थी, नशे के अवैध कारोबार को खत्म करने के लिए नशा कारोबारियों पर नकेल कसने के लिये सभी क्षेत्राधिकारियों, थानाध्यक्ष व एस0ओ0जी0 को आवश्यक दिशानिर्देश देकर एक्टिव कर दिया गया था इसी क्रम में आज थाना नन्दानगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्त करण सिंह पुत्र स्वर्गीय अनसूया सिंह निवासी ग्राम पगना थाना नन्दानगर घाट जिला चमोली उम्र 45 वर्ष को 62 पव्वे (McDowell), 20 पव्वे (Soulmate) व 11 बोतल (Soulmate) मार्का अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना नन्दानगर में मुकदमा अपराध संख्या 14/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0- 14/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम
नाम पता अभियुक्
करण सिंह पुत्र स्वर्गीय अनसूया सिंह निवासी ग्राम पगना थाना नन्दानगर घाट जिला चमोली।
पुलिस टीम
1- थानाध्यक्ष ध्वजवीर सिंह
2- अपर उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह
3- हे0कां0 सतपाल सिंह
4- कां0 नरेश सिंह

