मसौढ़ी मे सिरफिरे युवक ने इंटर की छात्रा को मारी गोली, खुद युवक ने अपने सिर मे भी मारी गोली , युवक की मौत
पटना - ललित नारायण सिंह
राजधानी पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के तारेगना डीह के निवासी संजय पासवान के बीस वर्षीय पुत्र राजू पासवान नामक एक सिरफिरे युवक ने गुरुवार की दोपहर स्कूल से पढ़ाई कर घर आ रही तारेगना डीह निवासी मोहम्मद नाजीम के पुत्री करीब सत्तरह वर्षीय छात्रा सानया प्रवीण को एक गोली मार दी। साथ ही सिरफिरे युवक ने खुद को भी एक गोली सर मे मार लिया। घटना में दोनों को इलाज के लिए मसौढ़ी अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर दोनों का इलाज की गई। वही युवक को प्राथमिक इलाज के उपरांत बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच मे भेज गया। युवक को पटना लेकर जाने के क्रम मे रास्ते में दम तोड़ दिया। वही सिरफिरे युवक राजू पासवान के गोली से घायल हुए छात्रा सानया परवीन के नाक में गोली लगी है। जिसे डॉक्टर ने ईलाज के दरम्यान निकाल दिया है, और वेहतर ईलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया है। सानया प्रवीण की माँ ने बताया है कि आज गुरुवार सुबह मसौढ़ी गर्ल्स स्कूल मे पढ़ने गई थी। वो इंटर की छात्रा थी। सानया परवीन स्कूल से घर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में हथियार लैस इंतजार मे बैठे सिरफिरे युवक राजू पासवान ने छात्रा के घर पचास मीटर दुर पर उसे बुलाया, उसके नजदीक नहीं आने पर घर के पास मे जबरन खींच कर गोली मार दिया, इसके बाद खुद को भी गोली मार लिया। परवीन के नाक में गोली लगी है। गोली लगने के बाद मे जमीन पर तानया गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही मसौढ़ी पुलिस घटना स्थल पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट है। युवक के स्वजनों ने शव अंत्येष्टि के लिए लेकर गए।



