पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा जी ने व्यापारी और पुलिस के बीच संवाद बेहद जरूरी बताया
पुलिस कमिश्नर ने 60 साल के ऊपर के लोगों से सवेरा योजना में रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की
पुलिस कमिश्नर ने मोदीनगर के शाहबाद पुलिस चौकी का नाम महामाया पुलिस चौकी करने की मांग तुरंत मान ली
मोदीनगर रीता प्रसाद
उद्योग व्यापार मंडल मोदीनगर एवं मुरादनगर द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी मे मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा जी ने कहा कि व्यापारी ओर पुलिस के बीच संवाद बेहद जरूरी है।
गाजियाबाद प्रदेश का महत्वपूर्ण जिला है यहा के नागरिक अपने को सुरक्षित महसूस करे ये विचार गोष्ठी हमारे लिए दर्पण का काम करती है वरिष्ठ नागरिको से पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सवेरा योजना मे अपना रजिस्ट्रेशन जरूर कराए व्यापारियो के लिए मेरे दरवाजे चौबीस घंटे खुले है पुलिस उपायुक्त ग्रामीण विवेक यादव जी ने व्यापारियो को साईबर क्राइम से बचाव के टिप्स दिये ओर पुलिस को तुरंत सुचित करने की सलाह दी उद्योग व्यापार मंङल के जिलाध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल ने कहा कि व्यापार मंडल ही व्यापारियो की ताकत है तहसील अध्यक्ष डा पवन सिंघल ने साहबाद पुलिस चौकी का नाम महामाया पुलिस चौकी करने की मांग की जिसे पुलिस कमिश्नर ने तुरंत मान लिया।
सभा को प्रदेश मंत्री गोपाल अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री संजय गुप्ता, आईवा अध्यक्ष अमित अग्रवाल मोदीनगर अध्यक्ष महेश तायल मुरादनगर अध्यक्ष राकेश गोयल, युवा जिलाध्यक्ष धनेश सिंघल ने भी संबोधित किया संचालन जिला महामंत्री पंकज गर्ग ने किया ओर कहा कि व्यापारी सर्वाधिक राजस्व देता है सुचारू व्यापार के लिए शान्ति और सुरक्षित माहौल बेहद आवश्यक है उन्होंने पुलिस कमिश्नर की अपराधियो पर कठोर कार्रवाई की प्रशंसा की।
पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा पुलिस उपायुक्त ग्रामीण विवेक यादव एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विचार गोष्ठी मे जिला उपाध्यक्ष विनोद जिंदल, अरविंद अग्रवाल, अमरीश गोयल, जिला मंत्री मुकेश भटनागर, कोषाध्यक्ष हरिओम सिंघल महामंत्री रामकिशन भदौली वाले मुख्य संरक्षक राजकुमार गर्ग युवा अध्यक्ष अजय वर्मा सर्राफा अध्यक्ष लोकेश वर्मा, नीरज शर्मा, हरिओम गुप्ता, प्रमोद गोयल, दीपक गुप्ता, विकास चौधरी, अनुज भारद्वाज, ताज चौधरी, रोहित शर्मा, रोहित वर्मा, हिमांशु गर्ग, सुनील मुंडे, योगेश वर्मा, राजेंद्र सक्सैना, उषा चौधरी, गिरीश गोयल, नवीन गोयल, हिमांशु जिन्दल, दैनिक मुरादनगर की शान संपादक सुदर्शन प्रसाद,
अनिल शर्मा संदीप सिंघल ओमवीर शर्मा आदि द्वारा मुरादनगर से कमिश्नर सहाब का माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया पीयूष गुप्ता राकेश बंसल महामंत्री मोदीनगर प्रमोद सिंघल, हिमांशु अग्रवाल, डा विनय मित्तल, जिला उपाध्यक्ष राकेश गोयल, राजकुमार गुप्ता, सोरभ शर्मा, प्रवीण मित्तल, देवराज मित्तल, प्रमोद भट्टे वाले जसवीर त्यागी, मुकेश गोयल, अंकुश सिंघल,फरीदनगर, सर्राफा अध्यक्ष विरेन्द्र गुप्ता आदि सहित मोदीनगर के सैकड़ो व्यापारियो ने पुलिस कमिश्नर का माल्यार्पण कर स्वागत किया।











