उत्तराखंड जनपद हरिद्वार मुरादनगर की शान प्रदेश प्रभारी राजेश सिंघल
उत्तराखण्ड शासन द्वारा निर्गत स्थानान्तरण सूची में नाम आने के पश्चात हरिद्वार पुलिस ने साथ गुजारे अनगिनत खट्टे-मीठे पलों के बीच दी गई अफसरों को विदाई
जनपद हरिद्वार में एसएसपी पद पर नियुक्त I.P.S. अजय सिंह का स्थानान्तरण बतौर S.S.P. देहरादून एवं S.P. Crime traffic रेखा यादव का स्थानान्तरण S.P. चमोली के पद पर होने ने पर आज रोशनाबाद हरिद्वार स्थित जनपद पुलिस मुख्यालय में शानदार विदाई दी गई।
आयोजित विदाई समारोह में शामिल हुए ऑफिसर्स द्वारा अपने-अपने पदों से न्याय करते हुए सशक्त नेतृत्व क्षमता से पूरे जनपद का भरोसा जीतने पर एसएसपी अजय सिंह की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए रेखा यादव द्वारा पेश आयी कठिन परिस्थितियों में पूरी ईमानदारी से मौजूद रहकर समस्या का हल निकालने की काबिलियत की तारीफ की।
समस्त पुलिस परिवार की ओर से स्थानान्तरण पर जा रहे इन पुलिस अधिकारियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ यादगार व भावनात्मक विदाई दी गई।
विदाई कार्यक्रम में एसपी ग्रामीण स्वप्न किशोर सिंह, एएसपी सीओ लक्सर मनोज कुमार ठाकुर, सीओ सिटी जूही मनराल, सीओ मंगलौर बहादुर सिंह चौहान, सीओ ज्वालापुर ऑप्स निहारिका सेमवाल, सीओ रूडकी पल्लवी त्यागी, सीओ सदर स्वप्निल मुयाल सहित जनपद के SHO/SO व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

