उत्तराखंड जनपद पौड़ी मुरादनगर की शान प्रदेश प्रभारी राजेश सिंघल
पौड़ी। जनपद पौड़ी में स्मार्ट एंड इंटेलीजेंट कमांड एंड कंट्रोल रूम का पुलिस महानिदेशक द्वारा लोकार्पण किया गया, इसके अतिरिक्त श्रीनगर, कोटद्वार एवं लक्ष्मण झूला के भी कैमरें स्मार्ट एंड इंटेलीजेंट कमांड एंड कंट्रोल रूम के द्वारा एंट्रीगेट किए गए।
पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए गए अभियान के तहत जनपद पौड़ी में 48 नए कैमरों के साथ स्मार्ट एंड इंटेलीजेंट कमांड एंड कंट्रोल रूम का लोकार्पण किया गया, उधर श्रीनगर, लक्ष्मण झूला के बीच 70 अन्य कैमरें एंट्रीगेट किए गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्मार्ट पुलिसिंग के विजन के दृष्टिगत प्रत्येक जनपद में स्मार्ट इंटेलीजेंट कमांड एंड कंट्रोल रूम बनाए जाने के क्रम में भारत सरकार द्वारा असिस्टेंट फॉर मॉडर्नाइजेशन का पुलिस स्कीम के तहत जनपद पौड़ी में बने मुख्यालय में दिनांक 15.8.2023 को अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे की उपस्थिति में वर्चुअल उद्घाटन किया गया।
थाना पौड़ी क्षेत्र में कुल 48 कैमरें, जिसमें 39 पिक्सल, 3 पीटीजी एवं 6 एएनपीआर कैमरें लगाए गए हैं। यह कैमरें 24 घंटे पूरे शहर को कवर कर करेंगे, इनमें से एएनपीआर कैमरे स्वत: ही वहां के नंबर प्लेट को रिकॉर्ड करते हैं और इनसे वहां की डिटेल भी तुरंत पता कर सकते हैं। साथ ही यह कैमरे जनपद की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में मदद करेंगे। लगाए गए कैमरों के स्थान का चिन्ह करण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्याम दत्त नौटियाल द्वारा भौतिक रूप से करने के पश्चात ही इन कैमरों को उचित स्थान पर लगाया गया है। यह कैमरें थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग एंट्री एवं एग्जिट प्वाइंट पर लगाए गए हैं और इन कैमरों का डायरेक्शन व फोकस ऐसी दशा में किया गया है, जिससे संदिग्ध अपराधियों व वाहनों की शीघ्र ही पहचान की जा सके। पौड़ी शहर में हुई चोरियों के खुलासों में भी उक्त कैमरों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस अभियान के तहत जनपद के थाना श्रीनगर, कोटद्वार एवं लक्ष्मण झूला में लगे कैमरों को स्मार्ट एंड इंटेलीजेंट कमांड एंड कंट्रोल रूम से इंटीग्रेट किया जाएगा।
इन कैमरों को लगाने का मुख्य उद्देश्य अपराधिक गतिविधियों पर नजर बनाए रखना, अपराधिक घटना घटित होने पर अभियुक्त को ट्रेस करने, संवेदनशील स्थानों पर नजर बनाए रखने के साथ-साथ जनपद की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना है।
इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जय बलोनी, अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनूप काला, क्षेत्राधिकारी सदर श्याम दत्त नौटियाल, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार विभव सैनी आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।



