उत्तराखंड ज्वालापुर मुरादनगर की शान प्रदेश प्रभारी राजेश सिंघल
महज नोटिस में ही समाप्त होकर रह जाती है, कार्यवाही
ज्वालापुर शहर में लगातार हो रहे बिल्डिंगो के अवैध निर्माण पर विकास प्राधिकरण कार्यवाही करने में असफल नजर आ रहा है ज्वालापुर क्षेत्र में जटवाड़ा पुल के पास बिल्डिंग बायोलॉज अधिनियम व विकास प्राधिकरण की नियमावली को ठेंगा दिखाते हुए अवैध निर्माण किया जा रहा है अवैध निर्माण में बेसमेंट के साथ-साथ चार मंजिला बिल्डिंग बनाने का कार्य लगातार बढ़ रहा है जिसको विकास प्राधिकरण द्वारा अनदेखा किया जा रहा है
सूत्र कहते हैं- शहर में बढ़ रहे हैं अवेध निर्माण को रोकने के लिए विकास प्राधिकरण द्वारा नोटिस तो पहुंच जाता है लेकिन कुछ समय बाद सरकारी नोटिस महज एक कागज का टुकड़ा बन जाता है और अवैध निर्माण स्वामी अपनी मंजिल तक पहुंचने में कामयाब हो जाता है अब देखना है कि जटवाड़ा पुल के पास चल रहे अवैध निर्माण पर विकास प्राधिकरण कोई कार्यवाही करता है या फिर बिल्डिंग स्वामी प्राधिकरण की नियमावली की छाती पर पैर रखकर अवैध निर्माण करने में कामयाब हो जाएगा

