जनपद बिजनौर मुरादनगर की शान जिला प्रभारी राजेश सिंघल
अफजलगढ़। नगर के प्राचीन बड़े शिव मंदिर में भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उनकी लंबी उम्र के लिए हवन-पूजन यज्ञ का आयोजन किया गया। रविवार को नगर के प्राचीन बड़े शिव मंदिर में भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष पूजा व हवन यज्ञ का आयोजन किया। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी की लंबी उम्र की कामना पूजा कर की। उधर सुशील रस्तौगी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक यज्ञ का शुभारंभ किया गया। सभी नगरवासियों से हर रविवार को प्रातः 8 बजे बड़े शिव मंदिर में पहुंचकर यज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा के अलावा भीम सिंह रावत,संजय लोहिया,मनोज वर्मा,गौरव रस्तौगी,तनु रस्तौगी,लोकेश अग्रवाल,अवधेश शर्मा,गगन रस्तौगी,संघवी रस्तौगी,संजय भटनागर,धर्मेंद्र सिंह,अरविंद रुहेला आदि मौजूद रहे।

