जनपद बिजनौर अफजालगढ़ मुरादनगर की शान जिला प्रभारी राजेश सिंघल, मंडल प्रभारी विकास अग्रवाल
अफजलगढ़। क्षेत्र के गांव अलियारपुर में गन्ने के खेत में गुलदार ने बछिया को निशाना बनाते हुए मार डाला वही गांव खैरूल्लापुर में गुरूद्वारे में माथा टेकने जा रहे तीन लोगो का गुलदार ने रास्ता रोका जिसपर वह उल्टे पैर वापस घर लौटे। उधर वन विभाग ने गांव अलियारपुर में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया। थाना क्षेत्र के गांव अलियारपुर में एक गुलदार ने जंगल में एक बछिया को मार डाला। बुधवार की सुबह गांव खैरूल्लापुर निवासी महिला हरमिन्दर कौर अपने बच्चो लवप्रीत व मलकीत के साथ गुरूद्वारे मत्था टेकने जा रही थी ।जैसे ही वह गुरूद्वारा से पहले मुख्य मार्ग पर पहुंचे अचानक उनकी निगाह कुछ ही दूरी पर बैठे गुलदार पर पड़ी। गुलदार को देख तीनो के होश उड़ गए ओर वह उल्टे पैर घर वापस लौट आए वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। ग्रामीण रंजीत,गुरदीप, सरजीत,गोपी,पाल सिंह,लक्ष्मण सिंह तथा अवतार सिंह आदि ने बताया कि क्षेत्र में लगातार गुलदार के हो रहे हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल दिखाई दे रहा है। किसान जंगल की ओर जाने से बच रहें। उन्होंने गुलदार को पकड़ने की मांग वन विभाग से पिंजरा लगाकर की है। वहीं बुधवार की सुबह करीब आठ बजे गांव अलियारपुर में प्राथमिक विद्यालय के समीप गुलदार ने गन्ने के खेत में एक बछिया को मार डाला। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण जाकिर हुसैन,ब्रह्मपाल सिंह,हरिओम,हरीराज सिंह,विजयपाल सिंह,नासिर अहमद,महीपाल सिंह तथा जयप्रकाश आदि ने गांव में लाठी डंडे लेकर गस्त की ओर वन कर्मियो को सूचना दी वनकर्मी मौके पर पहुंचे ओर घटनास्थल का निरीक्षण कर गस्त की ओर गांव अलियारपुर में गुलदार को पकड़ना के लिए पिंजरा लगाया।उधर इस सम्बन्ध में रेंजर प्रदीप शर्मा ने शीघ्र गुलदार को पकड़ने का प्रयास किये जाने की बात कही है।

