उत्तराखंड जनपद चमोली मुरादनगर की शान प्रदेश प्रभारी राजेश सिंघल
पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती रेखा यादव (IPS) के द्वारा जनपद का कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, आमजनमानस, वरिष्ठ नागरिकों एवं महिला संगठनों द्वारा वार्तालाप के दौरान पुलिस अधीक्षक से जनपद में रैश ड्राइविंग नशे में वाहन चलाने खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले, होटल ढाबों व सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पिलाने धूम्रपान करने वालों तथा स्कूल में पड़ने वाले बच्चों नाबालिकों द्वारा सडक पर स्टंट, नशे में बाईक चलाना, नशाखोरी करना एवं छीटाकंशी करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने की अपील की गयी थी। जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए। सभी थाना चौकी प्रभारियों को “ऑपरेशन इवनिंग स्टार्म अभियान” चलाकर अराजक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेश के अनुपालन में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा लगातार अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत “ऑपरेशन इवनिंग स्टार्म” के तहत पुलिस टीमें गठित कर अराजक तत्वों पर नजर रखते हुए कड़ी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाकर स्कूल में पड़ने वाले बच्चों नाबालिकों द्वारा सडक पर स्टंट, नशे में बाईक चलाना, नशाखोरी तथा छीटाकंशी करने वालों एवं आवंछनीय गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर नजर बनाये हुए है। चमोली पुलिस का यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।


