उत्तराखंड जनपद नैनीताल हल्द्वानी मुरादनगर की शान प्रदेश प्रभारी राजेश सिंघल
गुलदार की दो खाल के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार,
अधिक धन कमाने की लालसा में लाया था गुलदार की खाल
एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा, द्वारा जनपद का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त जनपद की एस0ओ0जी0 एवं मुखानी पुलिस की संयुक्त टीम ने 02 गुलदार की खाल के साथ 01 व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
एसएसपी नैनीताल द्वारा वन्य जीव जंतुओं की तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कार्यवाही करने के निर्देश पर एसओजी टीम एवं मुखानी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा एक व्यक्ति जो कि साई हॉस्पिटल से मुखानी में उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती था, चैक किये जाने पर कब्जे से 02 अदद गुलदार की खाल बरामद कर मौके पर वन विभाग की टीम को बुलाकर आवश्यक कार्यवाही वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत वैधानिक की गयी है
पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि अधिक धन कमाने की लालसा में गुलदार को मारकर, चोरी छिपे सुखाकर हल्द्वानी ले आया था तथा अपना इलाज कराने अस्पताल आ गया। इलाज के उपरान्त दोनों खालों को बेचने की फिराक में था पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उत्साहवर्धन हेतु पुलिस टीम को 2,500 रुपए के ईनाम से पुरुस्कृत किया गया है।
अभियुक्त
नवीन चन्द्र पुत्र नन्दाबल्लभ निवासी- कपकोट, बागेश्वर
बरामदगी- 02 अदद गुलदार की खाल


