जनपद बिजनौर मुरादनगर की शान से मंडल प्रभारी विकास अग्रवाल
बिजनौर। ग्राम नवादा निवासी पीतम पधान पूर्व प्रधान ग्राम नवादा तुल्ला की पुत्री शिवानी कुमारी द्वारा डा भीमराव अम्बेडकर राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान जालंधर में एम टेक में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर बिजनौर का नाम रोशन किया है। संस्थान में आयोजित दीक्षांत समारोह में शिवानी को पंजाब राज्य के राज्य पाल बनवारी लाल पुरोहित द्वारा गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया है।शिवानी ने इन्टर तक की शिक्षा डीडीपीएस बिजनौर से अपने ताउ टीकम सिंह सेवा निवृत्त लेखाकार के पास रहकर पूरी की वंही बी टेक कृष्णा इंस्टीट्यूट आफ इंजिनियरिंग एन्ड टेक्नोलॉजी गाजियाबाद से किया था। जंहा शिवानी की नियुक्ति आइ आइ टी रोपड़ में हो गयी है ,जंहा तराशेंगी नये इंजीनियर। क्रीड़ा भारती बिजनौर के अध्यक्ष व प्रबंधक यशपाल आर्य सरस्वती विद्या मन्दिर बिजनौर योगेन्द्र पाल सिंह योगी द्वारा शिवानी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिवानी व शिवानी के परिवार को जिले का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी है।

