उत्तराखंड जनपद पौड़ी मुरादनगर की शान प्रदेश प्रभारी राजेश सिंघल
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे के सख्त निर्देशों के क्रम में फरार चल रहे वारण्टियों के विरुद्ध अभियान चलाकर पौड़ी पुलिस लगातार कर रही धर पकड़
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा सभी थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं।जिसके क्रम में कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18.10.2023 को माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय पौड़ी द्वारा जारी मु0अ0सं0-76/23, धारा-8/21 एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी मौ० फारूख एवं अनिल चौहान को गिरफ्तार किया गया।
नाम पता अभियुक्त
1- मौ0 फारूख पुत्र शरीफ, निवासी लकडी पडाव निकट स्टेडियम स्कूल न0 3 झूला बस्ती, तहसील कोटद्वार, जनपद पौडी गढवाल।
2- अनिल चौहान पुत्र स्व0 सते सिंह चौहान, निवासी चौहान मौहल्ला नजीबाबाद रोड़, कौडिया कोटद्वार पौडी गढवाल।

