श्री आदर्श रामलीला कमेटी, टंकी रोड, मुरादनगर पर माता की चौकी का धार्मिक आयोजन हुआ
मुरादनगर रीता प्रसाद
श्री आदर्श रामलीला कमेटी, टंकी रोड, मुरादनगर पर माता की चौकी का भव्य धार्मिक आयोजन हुआ। धार्मिक कलाकारों /भजन गायकों द्वारा भव्य भजन गायन हुआ।
रामलीला प्रांगण में भक्तों ने भजनों पर खूब झूमे। आनंदमय वातावरण में रामलीला प्रांगण में लोग भाव-विभोर हो गए।
माता की चौकी आयोजन में रामलीला कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे। विनोद धनगर, सुशील गोयल,बुध गोपाल गोयल, अमरीश गोयल,संजय गोयल,अझय सिंघल, मनीष गोयल, राजकुमार गोयल, अनिल गोयल,राजू तोमर , रमण गोयल, नितिन गोयल, दीपक गोयल आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर एसीपी श्री नरेश कुमार एवं धर्मपत्नी जी को सम्मानित मंच पर पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
दैनिक मुरादनगर की शान राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र के संपादक श्री सुदर्शन प्रसाद एवं आल इंडिया ब्यूरो चीफ श्रीमती रीता प्रसाद भी उपस्थित रहे।











