ब्रेकिंग बिजनौर न्यूज़ मुरादनगर की शान से मंडल प्रभारी विकास अग्रवाल 9927085561
बिजनौर/ नगीना। बाइक व कार की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल को नगीना सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीएचसी पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों में मचा कोहराम।
नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम हरबंशपुर धारम उर्फ अब्दीपुर निवासी 32 वर्षीय बॉबी पुत्र वीरेंद्र का मंगलवार की देर शाम बाइक से नगीना कुछ सामान खरीदने आ रहा था। परिजनों के ने बताया कि घर मे शादी का माहौल बना हुआ है कल उसके रिश्ते के भाई की शादी है। जैसे ही बॉबी की बाइक बूंदकी बाईपास मोड़ पर पहुंची तो सामने से आ रही एक तेज गति की कार से उसकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई तथा दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। घटना के बाद बॉबी को 108 एम्बुलेंस सेवा द्वारा सीएचसी लाया गया जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या परिवार जन व ग्रामीण सीएचसी पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



