जनपद मेरठ मुरादनगर की शान से ब्यूरो चीफ
मेरठ। साबुन की फैक्ट्री में धमाके की खबर के राहत और बचाव के लिए दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंचे। मेरठ सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल के पास धमाका होने की सूचना मिलते ही डीएम और एसएसपी भी मौके पर पहुंचे हैं। दोनों अधिकारियों ने घायलों को उचित उपचार दिलाने के लिए निर्देश दिए हैं। धमाके के बाद बिल्डिंग का हिस्सा गिर गया है।
लोहिया नगर थाना क्षेत्र में सत्यकाम स्कूल के सामने घर के अंदर ही साबुन फैक्ट्री का संचालन हो रहा था। यह साबुन फैक्ट्री मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी आलोक गुप्ता और गौरव गुप्ता की है। संजय गुप्ता का मकान किराए पर लेकर फैक्ट्री चलाई जा रही थी।
मंगलवार सुबह फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ, जिसके चलते फैक्ट्री के अंदर मौजूद कर्मचारी मलबे में दब गए, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना के बाद एसएसपी और डीएम समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है।
साथ ही पड़ोस के 2 घरों में भी नुकसान हुआ है. भीषण विस्फोट में अब तक 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है. सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. इस हादसे में चार लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है लेकिन पुलिस अभी तक सिर्फ घायल होने की बात ही कह रही है। मौके पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है.
मलवा हटाते समय फिर हुआ धमाका
एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। इस दौरान मलवा हटाने का काम चल रहा था। तभी अचानक दोबारा से विस्फोट हो गया। इसके बाद मकान का मलवा करीब 25 फीट के दायरे में बिखर गया। मौके पर मौजूद कई लोगों के सिर में ईंट के टुकड़े लगे। उसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से भीड़ को करीब 50 मीटर दूर कर दिया है।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि अभी तक जानकारी में सामने आया कि साबुन फैक्ट्री का बायलर फटा है या साबुन में इस्तेमाल करने वाले किसी केमिकल से विस्फोट हुआ है, जिस तरह का धमाका है। वह पटाखों का नहीं लग रहा है। इसकी जांच की जा रही है।



