उत्तराखंड जनपद पौड़ी मुरादनगर की शान प्रदेश प्रभारी राजेश सिंघल
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में पौड़ी पुलिस लगातार छात्राओं को सिखा रही आत्मरक्षा के गुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा “एक साझू प्रयास पुलिस वाला गुरजी का साथ" यानि "आपका और पुलिस का सामूहिक प्रयास" की थीम पर थानों पर नियुक्त समस्त हेल्प डेस्क कार्मिकों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत शिक्षण संस्थानों में जाकर छात्राओं को जागरूक करते हुये आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसके क्रम मे आज महिला हेल्प डेस्क लक्ष्मणझूला द्वारा दिव्य भारत शिक्षा मन्दिर, जूनियर हाईस्कूल चीला, लक्ष्मणझूला में जाकर छात्राओं को जागरूक कर निम्न जानकारियाँ दी गयी
आत्मरक्षा प्रशिक्षण यूएसी (अन आर्म्ड कॉम्बैट)
का प्रशिक्षण दिया गया। जिससे स्कूली छात्राओं में सुरक्षा की भावना जागृत होगी एवं जो उनको विपरीत परिस्थितियों में बहादुरी से सामना करने में सहायक होगी।
अच्छा स्पर्श बुरा स्पर्श
के अन्तर के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।
सोशल साइट्स (फेसबुक इन्टाग्राम आदि)पर असामाजिक तत्वों द्वारा फेक आईडी बनाकर छात्राओं के साथ ब्लैकमेल जैसी घटनायें की जाती हैं, इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिये छात्राओं को साईबर सेफ के बारे में जानकारी दी गयी।
पोक्सो एक्ट कानूनी अधिकार
के बारे में जानकारी दी गयी, जिससे छात्राओं को अपने कानूनी अधिकारों के सम्बन्ध में जानकारी होगी|


