उत्तराखंड जनपद पौड़ी मुरादनगर की शान प्रदेश प्रभारी राजेश सिंघल
क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी श्याम दत्त नौटियाल द्वारा थाना पौड़ी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर सर्वप्रथम सलामी गार्द का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात थाना परिसर का भ्रमण करते हुए थाना परिसर में लम्बित माल मुकदमाती वाहनों का शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना कार्यालयों में रखे अभिलेखों को चेक कर शस्त्रागार, मालखाना, बैरिक, मेस, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरे, कम्प्यूटर उपकरणों एवं नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया गया।
प्रभारी निरीक्षक पौड़ी को कर्मचारियों का अनुशासन टर्नआउट उच्च कोटि का बनाऐ रखने, बैरिकों व आवासीय परिसर को साफ-सुथरा रखने, सरकारी सम्पत्ति का रखरखाव करने तथा अभिलेखों को अध्यावधिक करने व उच्चाधिकारियों से निर्गत दिशा निर्देशो का शत प्रतिशत पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात थानें में नियुक्त समस्त कार्मिकों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर सम्बन्धित को निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।



