जनपद बिजनौर नजीबाबाद मुरादनगर की शान तहसील प्रभारी मोहम्मद आरिफ
बिजनौर।नजीबाबाद भारतीय किसान यूनियन भानु की एक मीटिंग आदर्श नगर निवासी पूर्व मे रहे जिला महासचिव चौधरी कुलदीप मोर के निवास स्थान पर आयोजित हुई। मीटिंग के अतिथि मुख्य राष्ट्रीय महासचिव चौधरी देवेंद्र सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई। मीटिंग में भारतीय किसान यूनियन भानू संगठन को छोड़कर कुछ पदाधिकारी अलग हो गए थे। जिसका निस्तारण आज राष्ट्रीय महासचिव और जिला अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह की उपस्थिति में पूर्व में संगठन में चल रही गुटबाजी को आज समाप्त किया गया।और सभी पदाधिकारी ने भारतीय किसान यूनियन भानू संगठन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी देवेंद्र सिंह एवं जिला अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह की उपस्थिति में भानू संगठन का दामन थामा। उपस्थित मंडल महासचिव नीरज चाहल चौधरी बलकरण जिला महामंत्री जिला महासचिव कुलदीप मोर युवा जिला मंडल मीडिया प्रभारी रामोद कुमार अध्यक्ष मोहम्मद शहजाद नईम अहमद मोहम्मद अकबर चौधरी गौरव कुमार कल्लू प्रधान बरकत अली सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भारतीय किसान यूनियन भानू को समर्थन दिया।

