जनपद मैनपुरी मुरादनगर की शान जिला ब्यूरो मैनपुरी
जनपद मैनपुरी में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष व पेक्सफेड अध्यक्ष व दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री का बेवर प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।
सहकारी संघ अध्यक्ष आदर्श सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी व पैक्सफेड अध्यक्ष प्रेमसिंह शाक्य का माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया।
जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग को सम्मान मिल रहा और सभी के विकास के लिए योजनाएं चलाई जा रहीं जिनका लाभ बिना भ्रष्ट्राचार के जनता को दिया जा रहा है।
पैक्सफेड अध्यक्ष प्रेमसिंह शाक्य ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आज जो अपने सर्वोच्च शिखर पर है। उसमें कार्यकर्ता सहित आप सभी प्रबुद्धजनों का विशेष योगदान है। आप सभी समाज के बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। आप लोगों के सहयोग से ही प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान से लेकर कोरोना वैक्सीन के निर्माण व टीकाकरण को समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाया गया। महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रहीं हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अनुच्छेद 370 का खात्मा, अयोध्या भव्य मंदिर निर्माण, तीन तलाक, लद्दाख व जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित राज्य घोषित करने जैसे अभूतपूर्व निर्णय व कार्य किए हैं। जिसको आने वाली पीढ़ी सदैव याद रखेंगी।वहीं इससे पूर्व नगर पंचायत कार्यालय में बने सभागार में चेयरमैन सरितकान्त गुप्ता भाटिया द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष व पैक्सफेड अध्यक्ष का स्वागत कर माल्यार्पण कर प्रतीक चिन्ह भेंट किये।
कार्यक्रम में विभाग संघ चालक वीरेंद्र सिंह चौहान,राजेन्द्र सिंह गौर, जिलाउपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र चौहान,पूर्व जिलाउपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, सहकारी संघ अध्यक्ष आदर्श सिंह ,पवन मिश्रा,अनिल शाक्य,विजय सिंह वैस,शैलेन्द्र चतुर्वेदी,भोलू दुवे,मानसिंह शाक्य,रमन उर्फ रमैय्या पांडेय,अवधेश दीक्षित,राजीव सिंह आदि लोग मौजूद रहे।


