प्रतापगढ़ मुरादनगर की शान जिला ब्यूरो प्रतापगढ़
प्रतापगढ़: महिला कल्याण समिति प्रतापगढ़ के तत्वावधान में बाबू जगजीवन राम नेशनल फाउंडेशन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शिक्षक व समाज सुधारक सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर एक शैक्षिक सेमिनार का आयोजन गोकुल सिंह स्मारक महाविद्यालय चिलबिला में किया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। सेमिनार में डॉ. लाल त्रिपाठी पूर्व प्राचार्य मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिव शंकर सिंह भोले व विशेष अतिथि के रूप में समाज सेविका महिमा गुप्ता की मौजूदगी रही। मोटिवेशनल स्पीकर अनूप उपाध्याय ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें अपने भाव को अपनी ताकत बनाते हुए अग्रसर होना चाहिए व अपनी छिपी शक्तियों को पहचान कर आगे बढ़ना चाहिए। सेमिनार को डायट पूर्व प्रवक्ता राकेश कंन्नौजिया, निदेशक मुराद अहमद, उपनिदेशक डॉ. संतोष सिंह, डॉ. श्याम शंकर शुक्ल, डॉ. नुमान अहमद ने सम्बोधित किया। छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में सीमा विश्वकर्मा प्रथम, मानसी कन्नोजिया द्वितीय तथा तीसरे स्थान पर नाहिद आख्तर रहे। वही निबंध प्रतियोगिता में शुभांगी यादव प्रथम, आशीष कुमार पटेल द्वितीय व वंदिता गुप्ता तृतीय स्थान पर रही। कला प्रतियोगिता में क्रमशः खुशबू सिंह, जय किशन सिंह, खान नूर सबा ने बाजी मारी। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से बिलाल अहमद, रूबी सिंह, पम्मी मिश्रा, सोनिया गुप्ता, शाहिद अंसारी, शिवेन्द्र त्रिपाठी, रुद्रमणि, आलोक सिंह, सर्वजीत सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में महिला कल्याण समिति के सचिव जावेद अख्तर ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।


