उत्तर प्रदेश जनपद उन्नाव मुरादनगर की शान जिला ब्यूरो उन्नाव
आम आदमी सहित पुलिस कर्मियों और उनके परिवार को बांटा गया गंगाजल
उन्नाव संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित हुए महाकुंभ में देश और दुनिया भर के करोड़ों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस भव्य आयोजन का हिस्सा नहीं बन सकेl बहुत से पुलिसकर्मी भी ड्यूटी समेत अन्य कई कारणों से संगम में स्नान करने नहीं पहुंच सके l उनके लिए शासन के आदेश पर उन्नाव फायर ब्रिगेड और जनपद उन्नाव पुलिस द्वारा अनोखी पहल करते हुए फायर टेंडर में प्रयागराज से गंगाजल भरकर आज उन्नाव लाया गया , इसके बाद सिविल लाइंस स्थित रिजर्व पुलिस लाइंस के प्राचीन मंदिर में पुलिस अधीक्षक उन्नाव दीपक भूकर सहित अन्य अधिकारी गणों द्वारा पुलिस कर्मियों समेत आम लोगों को गंगाजल वितरित किया गयाl गंगाजल लेने पहुंचे हर किसी ने उत्तर प्रदेश सरकार , पुलिस अफसर और फायर ब्रिगेड कि इस पहल को अत्यंत सराहा l इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक उन्नाव दीपक भूकर , अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, क्षेत्राधिकार नगर सोनम सिंह, सी एफ ओ , प्रतिसार निरीक्षक , प्रभारी पुलिस कंट्रोल रूम अनूप कुमार मिश्रा सहित कई अधिकारी, कर्मचारीगण और पुलिस कर्मियों के पारिवारिक जनों के साथ-साथ आमजन भी उपस्थित रहेl

