जनपद बिजनौर मुरादनगर की शान से मंडल प्रभारी विकास अग्रवाल
नगीना। होलिका दहन से पूर्व नगर की वैष्णव विहार कॉलोनी में माता रानी के भक्तो ने भजन संध्या का भव्य कार्यक्रम आयोजित कर एक दूसरे के साथ अबीर रंग गुलाल व फूलों की होली खेली।
गुरुवार की देर शाम कलाकारों द्वारा प्रस्तुत माता रानी के मनमोहक भजनों पर महिला, युवा व बच्चे जमकर थिरके। कार्यक्रम में मनु वर्मा चांदपुर वालो के द्वारा मा भगवती, बाबा भोले नाथ के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति की गई, जिसको सभी दर्शकों ने खूब सराहा तथा बाद में कलाकारों के साथ सभी ने फूलों की होली खेली। इस अवसर पर धर्म जागरण के विभाग सयोजक विराट जी, विपिन विश्नोई, प्रिंस चौहान, नरदेव सिंह, रामअवतार विश्नोई, सचिन रूहेला, मोनिका रूहेला, हर्षिता रुहेला, नैतिक रुहेला, ममता अग्रवाल, सपना अग्रवाल, हर्ष गोयल, दीपक अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, नवीन माहेश्वरी, एडवोकेट संजीव चौधरी, डॉ अनिल मालिक, विजय, गौरव गोयल, नरेंद्र सचदेवा मोहित यादव, शेलेन्द्र यादव, संदीप राठौर, सुमित, नुरू बेरी, समेत बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद रहे।



