जनपद बिजनौर मुरादनगर की शान जिला प्रभारी राजेश कुमार सिंघल
बिजनौर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने सभी चकबंदी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने दायित्वों के निर्वहन के प्रति किसी भी स्तर पर लापरवाही न करें और कार्य पूर्ण समयबद्वता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न करें। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि माह मई,2025 के अंत तक चकबंदी प्रक्रिया अधीन सभी गांव धारा-7 से शत प्रतिशत रूप से बाहर आने चाहिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि 05 वर्ष या उससे अधिक वर्षा के वादों के निस्तारण को प्राथमिकता देते हुए निश्चित दायरे के अंतर्गत वादों का निस्तारण में तेज़ी लाएं और ज्यादा से ज्यादा वादों एवं आपत्तियों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी ग्राम में जो कार्य शुरू किया जाए सर्वप्रथम 1359 फसली से उसका मिलान कर लें, तदोपरान्त ही कार्य प्रारंभ करें।
जिलाधिकारी आज शाम 04:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दे रहीं थी।
उन्होंने चकबंदी अधिकारीयों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन स्तर से चकबंदी कार्यों की मॉनिटरिंग की जाती है, इसलिए उक्त कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और सभी कार्य समयबद्वता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने एसओसी चकबंदी को निर्देश दिए कि वादों के गुणवत्तापरक निस्तारण में तेजी लाएं और जिस स्तर पर शिथिलता बरती जाए, उस स्तर पर संबंधित की जबावदही तय करते हुए उसके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाना सुनिश्चित करें।। उन्होंने पड़ताल प्रक्रियाधीन तथा क़ब्ज़ा तब्दीली करने वाले गांवों को माह मई के अंत तक पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने चकबंदी कार्य के लिए जनशक्ति की उपलब्धता तथा विभागीय समस्याओं के बारे में भी जानकारी और प्राप्त की।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक वान्या सिंह, चकबंदी अधिकारी संजय कुमार शर्मा, सीओ, एसीओ, कानूनगो, लेखपाल सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे


