जनपद बिजनौर मुरादनगर की शान से मंडल प्रभारी विकास अग्रवाल
बिजनौर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत गांव रोशनपुर प्रताप में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज़ रफ्तार ऑडी कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर सड़क पर जाम लगा दिया। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस बल भारी संख्या में मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। कई घंटों तक चले जाम के चलते यातायात पूरी तरह बाधित रहा। पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
गांव में घटना के बाद से ही मातम और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कार चालक की तलाश जारी है।

