उत्तराखंड ऋषिकेश मुरादनगर किसान प्रदेश प्रभारी राजेश सिंघल
अवैध शराब की बिक्री तस्करी के विरुद्ध की गई कार्यवाही में वैगनआर कार में कुल 12 पेटी अंग्रेजी शराब की तस्करी करते 2 अभियुक्त गिरफ्तार
अवैध शराब की बिक्री तस्करी व शराब तस्करों के विरुद्ध पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद देहरादून के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक अपराध, जनपद देहरादून व पुलिस अधीक्षक देहात, जनपद देहरादून के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा नेतृत्व करते हुए आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे पुलिस टीमें गठित कर कोतवाली ऋषिकेश की सीमाओं पर व शहर में मुख्यतः स्थानों को चिन्हित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर गठित टीमों द्वारा
1- शराब तस्करों के ठिकानों पर दबिश
2- अवैध शराब बिक्री वाले स्थान पर दबिश
3- शराब तस्करों के विरुद्ध वाहन चेकिंग
अभियान जारी है
अभियान के अनुपालन में गठित टीम के द्वारा दिनांक 04 अगस्त 2023 को मुखबिर की सूचना पर बस अड्डा ऋषिकेश के पास एक वैगनआर कार रजिस्ट्रेशन नंबर UK07AK5272 को रोककर चेक किया गया तो कार के अंदर से कुल 12 पेटी अंग्रेजी शराब भिन्न-भिन्न ब्रांड की बरामद हुई। कार सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
नाम पता अभियुक्तगण
1-उत्कृष्ट भंडारी पुत्र सूरत सिंह भंडारी निवासी ग्राम बसाल पट्टी बामुंड पोस्ट नागनी थाना चंबा टिहरी गढ़वाल
2-अरविंद गुनसोला पुत्र साहब सिंह गुनसोला निवासी मयूडा पोस्ट रजाखेत पट्टी धारमंडल थाना नई टिहरी टिहरी गढ़वाल
बरामदगी विवरण
1-कुल 12 पेटी अंग्रेजी शराब
(8 पेटी रॉयल स्टैग व 4 पेटी 8 पीएम व्हिस्की)
2-एक वैगनआर कार रजिस्ट्रेशन नंबर UK07AK5272
पुलिस टीम
1-उप निरीक्षक जगदंबा प्रसाद
2-कांस्टेबल विकास
3-कांस्टेबल कुलदीप
4-कॉन्स्टेबल दुष्यंत

