जनपद आगरा मुरादनगर की शान से स्पेशल रिपोर्ट
युवतियों ने बीच सड़क मनचले की पिटाई--- लव यू बोलने पर मनचले की हुई पिटाई, युवती को कई दिनों से परेशान कर रहा था युवक--- युवतियों का बाहर निकलना भी हुआ था दूभर, आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र का मामला।
आगरा में शुक्रवार सुबह एक युवक ने बीच सड़क दो लड़कियों को आई लव यू बोल दिया। इसके बाद दोनों लड़कियों ने बीच सड़क लड़के की पिटाई शुरू कर दी। इसका 1.53 मिनट का वीडियो सामने आया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि बीच सड़क दो लड़कियां एक लड़के को चप्पल और थप्पड़ से पीट रही है। युवक बार-बार कह रहा है कि मैं तेरे बिना मर जाऊंगा। तेरे कसम।
युवक की ये बातें सुनकर लड़कियां लड़के को सड़क पर गिरा देती है। इसके बाद कहती हैं अब तू मर, और बोल आई लव यू। फिर एक के बाद एक थप्पड़ और चप्पल मुंह पर मार रही है। साथ ही एक लड़की हाथ में मोबाइल लेकर लड़के का वीडियो भी बना रही होती है। आस-पास लोगों की भीड़ उमड़ी है। लोग कार रोककर लड़कियों के लड़के के पिटाई को मोबाइल में कैद कर रहे है। घटना थाना कमला नगर क्षेत्र का है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कमला नगर शांति स्वीट के पास वाली रोड पर दो लड़कियां जा रही थी। तभी पास की बस्ती का रहने वाला लड़का पीछे-पीछे उनके जा रहा था। तभी पास जाकर लड़के ने लड़कियों से कुछ कहा। इसके बाद लड़कियां गुस्सा हो गई। बीच सड़क लड़के का हाथ पकड़कर जमीन पर गिरा दी। इसके बाद थप्पड़ और चप्पल से पिटाई शुरू कर दी। बार-बार लड़का एक ही बात कह रहा था कि मैं मर जाऊंगा, तेरी कसम। वहीं, भीड़ के बीच एक युवक कहता है कि 30 मिनट से इन लड़कियों का ड्रामा चल रहा है। कमला नगर थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया दो युवतियों का युवक के पिटाई का वीडियो संज्ञान में आया है। वीडियो की जांच कराई जा रही है।

