बिजनौर चांदपुर मुरादनगर की शान जिला संवाददाता सर्वेंद्र रस्तोगी
जनपद बिजनौर के पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रचलित अभिलेखों,सीसीटीवी, हवालात आदि को चैक कर सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी चांदपुर सर्वम सिंह एवं थाना प्रभारी चांदपुर उदय प्रताप मलिक जी मौजूद रहे।

