युवा-शक्ति फलदार, छायादार एवं खुशबूदार पौधे रोपित कर उन्हें विकसित करने में अपना योगदान दें- अविनाश।
जनपद मैनपुरी मुरादनगर की शान जिला प्रभारी सुबोध कुमार
मैनपुरी - जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कुरावली स्थित स्वराज देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में वन विभाग के तत्वाधान में आयोजित बाल वृक्ष भंडारा कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को फलदार, छायादार, खुशबूदार पौधे उपलब्ध कराते हुए कहा कि सभी छात्र-छात्राएं वृक्षारोपण महा अभियान के अंतर्गत 01-01 फलदार, छायादार, फूलदार पौधा अवश्य रोपित करें, उसकी बेहतर देखभाल कर विकसित करें ताकि समाज, आगे आने वाली पीढ़ी के साथ-साथ पशु-पक्षियों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि विकास, औद्योगिकीकरण, बढ़ती जनसंख्या के कारण वन क्षेत्र तेजी से घटा है, आजादी के समय देश की आबादी लगभग 37 करोड़ थी, आज देश की जनसंख्या बढ़कर लगभग 142 करोड हो चुकी है, 2030 तक देश की जनसंख्या 150 करोड़ होने का अनुमान है, आजादी के समय देश में लगभग 66 प्रतिशत वन क्षेत्र था लेकिन धीरे-धीरे वृक्षों की संख्या के साथ-साथ वन क्षेत्रफल भी घटा है, आज देश के तमाम क्षेत्रों में मात्र 04-06 प्रतिशत ही वन क्षेत्र है, जिस कारण मानव जन को तमाम प्रकार की असाध्य बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है यदि यही हाल रहा तो मानव जीवन के सामने भयंकर संकट होगा, हम सबको अभी से अधिक से अधिक पेड़ लगाने के साथ-साथ वन क्षेत्र को विकसित करने की दिशा में कार्य करना होगा।
श्री सिंह ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के साथ पशु-पक्षियों, वायुमंडल के लिए भी बेहद उपयोगी है, आज तमाम प्रकार की जहरीली गैसें वातावरण में मौजूद हैं, यही वृक्ष उन जहरीली गैसों को सोखकर मानव जीवन को बचाए रखने के लिए प्रत्येक क्षण शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, पशु-पक्षियों को भी इन्हीं से सहारा मिलता है, वायुमंडल में फैली विषैली गैसों को समाप्त करने के साथ-साथ घटते भू-गर्भ जल स्तर को बढ़ाने के लिए भी वृक्ष काफी सहायक होते हैं, तमाम प्रकार की वनस्पति, फल मानव जीवन के लिए प्रकृति के उपहार के रूप में हमें वृक्षों के माध्यम से मिलते हैं। उन्होने कहा कि वनों से हमे औषधीय जड़ी बूटियां, गोंद, घास तथा जानवरों का चारा भी प्राप्त होता है, वन तापमान को सामान्य बनाने में सहायक एवं भूमि को बंजर होने से रोकने में महती भूमिका निभातें है, हवा और पानी जितना जरूरी है, उतना ही आवश्यक वृक्ष हैं इसलिए वनों की सुरक्षा के साथ अधिक से अधिक वृक्ष रोपित करने होंगे, देश की समृद्धि में वृक्षों का महत्वपूर्ण योगदान है, इसलिए राष्ट्र के हर नागरिक को स्वयं और राष्ट्र के हित के लिए वृक्षारोपण करना होगा। उन्होने कहा कि हम लोग वृक्षों की पूजा भी करते है, नीम ,पीपल ,आंवला, बरगद आदि वृक्षों में ईश्वर का निवास स्थान माना जाता है, जिस वृक्ष की हम पूजा करते है उनमें औषधीय गुणों का भंडार भी होता हैं जो हमारी सेहत को बनाये रखने में मददगार होते है।
इस दौरान विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक, छात्र-छात्राओं के अलावा प्रभागीय निदेशक सामाजिक वनिकी एस. एन. मौर्य, उप जिलाधिकारी कुरावली धु्रव शुक्ला, अनिल सक्सैना आदि उपस्थित रहे।

