उत्तराखंड लाल कुआं मुरादनगर की शान प्रदेश प्रभारी राजेश सिंघल
लालकुआं में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए जाने वाले 24 करोड़ की योजनाओं के जीर्णोद्धार कार्यक्रम की तैयारियां हुई पूर्ण, लोगों में गजब का उत्साह
लालकुआं। लालकुआं रेलवे स्टेशन में रविवार की प्रातः होने वाले अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 24 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं के वर्चुअल किए जाने वाले शिलान्यास कार्यक्रम में तमाम विधायकों, दिग्गज राजनेताओं के साथ-साथ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट मुख्य अतिथि की मौजूदगी में होने वाले उक्त कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
नगर के मुख्य रेलवे टिकट घर के समीप बने विशाल पंडाल में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, तमाम विधायकों समेत अनेक लोग रेलवे स्टेशन में होने वाले ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार की सुबह 9 बजे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट का कहना है कि लालकुआं में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम के साथ ही लालकुआं रेलवे स्टेशन को भी राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। लालकुआं रेलवे स्टेशन देश के चुनिंदा रेलवे स्टेशनों में शुमार हो जाएगा।
इधर मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर के नेतृत्व में मंडल स्तर के तमाम अधिकारियों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम के तहत लालकुआं रेलवे स्टेशन को भव्य रूप से सजाया संवारा गया है, उनकी पूरी टीम रेलवे परिसर को दुल्हन की तरह सजाने में लगी है। बहरहाल स्थानीय जनमानस में रविवार की प्रातः होने वाले उक्त कार्यक्रम को लेकर के गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है।। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट लालकुआं स्टेशन में मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति देंगे, इनके अलावा जनपद नैनीताल के तमाम विधायकों के साथ-साथ उत्तराखंड के कई दिग्गज राजनेता भी उक्त कार्यक्रम में शिरकत करने वाले हैं,, जिसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है। वहीं क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार की दोपहर से शाम तक नगर के विभिन्न वार्डों, तमाम प्रतिष्ठानों एवं घरों में जाकर लोगों को उक्त कार्यक्रम में पहुंचने का निमंत्रण दिया।

