शाह अल्वी समाज एकता संगठन मुरादनगर की मुहिम रंग लाई -- शादी में कुल 5 लोग आए, बिना दहेज निकाह कर लड़की ले गए
Author -
Murad Nagar Ki shaan
August 05, 2023
0
शाह अल्वी समाज एकता संगठन मुरादनगर की मुहिम रंग ला रही है ग्राम मानकी में कुछ समय पहले शाह अल्वी समाज एकता संगठन की मीटिंग हुई थी जिसमें लोगों को यह बताया गया था कि निकाह को आसान करना है और दहेज न लेने का निर्णय भी किया गया था और वह मुहिम अब रंग लाई है 4 अगस्त 2023 को ग्राम मानकी से पांच आदमी आकर बिना दहेज के मुरादनगर की छीतरा बस्ती से निकाह कर के लड़की को ले गए हैं समाज को साफ संदेश है कि आप जितना निकाह को आसान करेंगे बच्चों की शादियों में उतनी ही आसानी होगी।मोहम्मद समीर अल्वी के निकाह में मुस्ताक अल्वी,कलवा अल्वी जुल्फुकार अल्वी,मुबारक अल्वी आदि लडके की तरफ से शामिल हुए। शाह अल्वी समाज एकता संगठन मुरादनगर व संगठन अध्यक्ष पूर्व सूबेदार आसक अल्वी, उपाध्यक्ष नसीमुद्दीन अल्वी, मीडिया प्रभारी व वरिष्ट पत्रकार अबशार उल हक साहब, महासचिव इरफान शाह साहब की तरफ से ग्राम मानकी वासियों को इस सराहनीय निकाह के लिए बहुत-बहुत मुबारकबाद पेश करते हैं। और अपने पूरे शाह अल्वी समाज को यह संदेश देते हैं कि भाइयों निकाह को आसान करो।