जनपद पीलीभीत बिसलपुर मुरादनगर की शान विशेष संवाददाता अर्पित अग्रवाल
माता पिता ने हमे क्या नही दिया हमें उन्होंने जीवन दिया और अच्छे संस्कार दिए लेकिन आज हम उनके दिए संस्कार को भूल कर अलग ही राह पर चल रहे हैं!आज की मौजूदा तेज रफ्तार में भागते समाज में बहुत सारे वृद्ध लोग परिजनों का तिरस्कार झेल रहे हैं! जिसकी मुख्य वजह जैसे आधुनिकीकरण, कामकाजी लोगों और युवाओं का शहरों की ओर पलायन आदि से बुजुर्गों की अनदेखी हो रही है साथ ही अपने बड़ों के प्रति सम्मान भी घटता जा रहा है!वृद्ध माता - पिता स्वास्थ्य ठीक न होने से अपने बच्चों से देखभाल की उम्मीद करते हैं अगर उनके बच्चे अपने माता-पिता के प्रति अनदेखी करेंगे तो भविष्य में बच्चों के बच्चे भी उसी तरह अनुसरण करेंगे! ऐसे में माता-पिता के मन में आ रहे युवाओं में इस तरह के बदलाव से भविष्य में उनके प्रति चिंतनीय प्रश्न उठने लगे हैं!युवाओं को चाहिए कि माता-पिता के लिए इलेक्ट्रॉनिक युग की भाग-दौड़ भरी दुनिया में से माता-पिता के लिए भी कुछ समय निकालें ओर परिजनों को भी चाहिए कि व वृद्धों की अनदेखी न करें बल्कि उनका सम्मान करें क्योंकि उनके सामने भी उनका भविष्य मुंह बाए खड़ा है
जो बच्चा घर का आपको देखने का अपने माता-पिता के साथ ऐसा व्यवहार करते हुए तो ऐसा ही व्यवहार कल को वह भी करेगा जब आप वृद्ध अवस्था में आएंगे
इसलिए अपने माता-पिता का सम्मान करें उन्हें समय दें

