जनपद बिजनौर अफजलगढ़ मुरादनगर की शान जिला प्रभारी राजेश सिंघल , मंडल प्रभारी विकास अग्रवाल
अफजलगढ़। नगर में जसपुर मार्ग पर स्थित मेघपुर तिराहे के पास हार्डवेयर की दुकान स्वामी 22 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव लटका मिला।वही परिजन हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या और आत्मा हत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। हालांकि शुरुआती जांच में पुलिस आत्महत्या बता रही है, गौरतलब है कि नगर मोहल्ला जैनुल आबेदीन निवासी 22 वर्षीय फरहान पुत्र मंसूर अहमद नोएडा से बीसीए की पढ़ाई कर रहा था। फरहान के तीन छोटे भाई और हैं, उसके पिता सऊदी अरब में नौकरी करते हैं।
बताया गया है कि फरहान ने लगभग एक वर्ष पहले ही अफजलगढ़ में जसपुर मार्ग पर स्थित मेघपुर तिराहे के पास खान ट्रेडर्स एंड हार्डवेयर की दुकान खोली थी। परिजन के मुताबिक गुरुवार शाम पांच बजे वह नमाज के बाद घर वालों से दुकान पर जाने की बात कह कर गया था,लेकिन रात 9 बजे तक भी घर न लौटने पर उसकी मां नाजिया बेगम ने कई बार फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद छोटे भाइयों मुदस्सिर व मोहम्मद मूसा को देखने के लिए भेजा। उन्होंने वहां जाकर देखा तो फरहान का शव दुकान में तार से लटका हुआ था, उसका एक पैर नीचे रखी कुर्सी पर था। शव देखते ही भाइयों ने शोर मचा दिया,जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंचे कोतवाल पंकज तोमर,कस्बा इंचार्ज गोपाल कुमार ने शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शुरुआती जांच में पुलिस आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। उनका कहना है कि दुकान की छत बहुत नीची है,शव तार पर लटके होने के बाद भी एक पैर कुर्सी पर ही रखा था। इस दौरान कोतवाल पंकज तोमर सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू की और घटना स्थल को सील कर दिया है।
इसके बाद देर रात जांच के लिए बिजनौर से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और घटनास्थल से आवश्यक सबूत जुटाने का प्रयास किया गया। वही युवक का फांसी पर लटका हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर नगरवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे चेयरपर्सन पति जावेद विकार,भाजपा नेता सलीम अंसारी एडवोकेट व पूर्व चेयरमैन नफीस कुरैशी ने घटना की जानकारी परिजनों से ली। वही पुत्र की मौत की सूचना मिलने पर पिता मंसूर अहमद वापस घर लौट रहे थे। लेकिन पासपोर्ट में दिक्कत होने की वजह से एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा। शुक्रवार को मृतक फरहान का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो नगर वासियों का तांता लग गया। देर शाम मगरिब नमाज़ के बाद मृतक को उसके अपने कब्रिस्तान में सुपर्द-ए-खाक कर दिया गया। उधर कोतवाल पंकज तोमर का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी मामले की जांच की जा रही है।



