जनपद बिजनौर अफजलगढ़ मुरादनगर की शान जिला प्रभारी राजेश सिंघल
अफजलगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी टैबलेट वितरण योजना के तहत एसवीएस डिग्री कालेज मौहम्मदपुर राजोरी में परास्नातक छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार बबली ने टेबलेट वितरण किये गए। इस दौरान मुख्य अतिथि का कॉलेज के एमडी डॉ रामवीर सिंह ने फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। शुक्रवार को एसवीएस डिग्री कालेज मौहम्मदपुर राजोरी में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार बबली ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का सपना है कि यहां का युवा समग्र रूप से सक्षम हो आज के तकनीकी युग मे टैबलेट के वितरण से आज के युवा साथियों को डिजिटल माध्यम से पढ़ाई के साथ साथ रोजगार बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। इस दौरान एम.ए.पास 92 छात्र छात्राओं को युवा शशक्तिकरण योजना के तहत टैबलेट वितरित की गई टैबलेट पाकर छात्र छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान दिखायी दी। इस दौरान टैबलेट पाने वाले छात्र छात्राओं रिचा,पूजा,साजिया,अंकिता, मोनिका,जोनी,पूनम,नीतू रानी सहित राजीव कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ अवनीश कुमार के आलावा नोडल अधिकारी योगेंद्र सिंह,राजपाल सिंह,पुष्पेंद्र प्रताप सिंह,गजेंद्र सिंह,आदित्य कुमार उपस्थित रहे।

