इंसानियत की एक और मिसाल पेश करते हुए संपादक तस्लीम बेनक़ाब ने 31 वी बार जरूरतमंद को किया रक्तदान
जनपद मुजफ्फरनगर मुरादनगर की शान मंडल प्रभारी विकास अग्रवाल
बेनकाब अपराधी समाचार पत्र के संपादक तस्लीम बेनक़ाब ने 31 वी बार रक्तदान किया। उल्लेखनीय है कि तस्लीम बेनक़ाब अब तक 30 बार रक्तदान कर चुके थे लेकिन आज उनकी माताजी की प्रथम पुण्यतिथि है इस अवसर पर उन्होंने इंसानियत की एक और मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंद को रक्तदान किया,सोशल मीडिया पर एक मैसेज वाइरल हो रहा था जिसमें महिला को ब्लड की जरूरत थी और महिला जिला अस्पताल में भर्ती थी,तस्लीम बेनक़ाब को जब सोशल मीडिया से जानकारी मिली तो वह तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे और ब्लड डोनेट किया।हम उनके जज्बे की सराहना करते हैं और साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी करते हैं उन्होंने यह प्रण भी लिया कि अपनी माता जी की पुण्यतिथि पर हर वर्ष 21 सितम्बर को भी जरूरतमंद को रक्तदान किया करेंगे।
बेनकाब अपराधी समाचार पत्र के संपादक तस्लीम लगातार अपनी समाज सेवा के लिए चर्चाओं में रहते हैं किसी भी व्यक्ति को अगर मदद की आवश्यकता होती है उसे तुरंत मदद पहुंचाई जाती है जहां आजकल लोग अपने अपनों की मदद नहीं करते हैं वही लोगों की मदद करते दिखाई दे जाएंगे आपको संपादक तस्लीम भाई

