*केसरिया के सुमवती नदी में डूबने से एक किशोरी की हुई मौत*
केसरिया संवाददाता शशिकांत
*मोतिहारी*
पूर्वी चम्पारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दरमाहा टोला रामगढ़वा निवासी विनय ठाकुर की पुत्री पलक कुमारी जो करीब 15 साल की बताई जा रही है। जिसका सुमवती नदी जो दरमाहा टोला रामगढ़वा में अवस्थित है,उसी में डूबने से हुई मौत। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि बुधवार को शाम घोंघा चुनने गई नदी के किनारे गई थी। जिससे उसका पैर फिसला और वो नदी में डूब गई। उधर परिजनों ने बताया है कि बुधवार देर शाम तक जब बच्ची बरामद नहीं हुई तो। उसके बाद गुरुवार सुबह में उक्त नदी में एक लाश तैरते देखा गया।तब उक्त गांव के ही ग्रामीणों के सहयोग से मृत लड़की को बाहर निकाला गया। उसके बाद केसरिया थाना एवं अंचलाधिकारी को सूचना दी गई। मौके पर केसरिया पुलिस पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट हेतू मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया। उधर इस घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिवार में मातम पसरा हुआ है।

