जनपद बिजनौर मुरादनगर की शान जिला प्रभारी राजेश सिंघल मंडल प्रभारी विकास अग्रवाल
जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि भारत को तिलहन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। उन्होंने कहा कि देश में तिलहन की कम पैदावार होने के कारण बाहर से तिलहन को आयात करना पड़ता है जिससे देश की अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि अपने देश में ही तिलहन की पैदावार की अपार संभावनाएं मौजूद हैं यदि सार्थक प्रयास किए जाएं तो भारत तिलहन के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बन सकता है। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा किसानों के हितार्थ संचालित कार्यक्रमों और योजनाओं का व्यापक रूप से इस तरह प्रचार-प्रसार कराएं कि ग्राम पंचायत स्तर पर उनके प्रति जागरूकता पैदा हो सके और छोटे स्तर के किसान भी जागरूक एवं प्रेरित होकर उनसे लाभान्वित हो सकें।
उन्होंने किसानों का आह्वान करते हुए यह भी कहा कि गन्ना उत्पादन के साथ-साथ ट्रेंच विधि का प्रयोग करते हुए अन्य फसलें विशेष रूप से तिलहन का उत्पादन करें, जिससे उनकी आर्थिक आए में वृद्धि हो सके और तिलहन के पोषक तत्वों से खेत की मिट्टी भी स्वस्थ और उपजाऊ बन सके। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि से समुचित आर्थिक लाभ फसलों के विविधीकरण एवं व्यवसायीकरण से शीघ्रता से संभव हो सकता है। उन्होंने किसानों को सलाह देते हुए कहा कि कृषि के क्षेत्र में हो रहे आविष्कारों और अनुसंधानों पर नज़र रखें और खेतों में वैज्ञानिक विधियों और आधुनिक तकनीक एवं यंत्रों का प्रयोग करते हुए कृषि क्षेत्र को विकसित करें। उन्होंने कहा कि जैविक खेती करने से जहां रसायन युक्त खेती से बचा जा सकता है और जैविक खेती में अधिक उत्पादकता होती है और वह मिट्टी को शक्तिशाली और उपजाउ बनाती है।
मा0 मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष साकेद्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में एवं जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज प्रातः 10ः30 बजे स्थानीय काकरान वाटिका में नेशनल मिशन ऑन एडिबिल ऑयल (ऑयल सीड्स) एवं कृषि सूचना तन्त्र के सुद्धढ़ीकरण तथा कृषक जागरुकता कार्यक्रम योजनान्तर्गत जनपद एव विकास खण्ड स्तरीय कृषक गोष्ठी तथा तिलहन किसान मेला आयोजित हुआ।
मा0 मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष साकेद्र प्रताप सिंह एवं जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल द्वारा जिले के किसानों के हित में आयोजित उपरोक्त कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष का स्वागत उपनिदेशक कृषि एवं जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल का स्वागत जिला कृषि अधिकारी द्वारा बुके देकर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह, उप निदेशक कृषि गिरीश चन्द, जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया, कृषि अनुसंधान केन्द्र, नगीना के वैज्ञानिकों ने किसानों को विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई।
इस अवसर पर कृषि विभाग से संबंधित अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख सहित भारी संख्या में किसान बन्धु मौजूद थे।



