अचानक टॉय बोट अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार चार युवक डूबने से बाल बाल बचे
जनपद बिजनौर मुरादनगर की शान से मंडल प्रभारी विकास अग्रवाल
नगीना । नगर पालिका द्वारा नगरवासियों के मनोरंजन और घूमने फिरने के लिए बनवाए गए खूबसूरत पार्क की झील (तालाब) में अचानक टॉय बोट अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार चार युवक तैरना जानने के कारण डूबने से बच गए। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
नगर पालिका परिषद के माध्यम से मरहूम चेयरमैन शेख ख़लीलुर्रहमान द्वारा चित्तौड़गढ़ पुलिस चौकी व अकबराबाद चौराहे के बीच मार्ग के किनारे नगरवासियों के मनोरंजन और घूमने फिरने के लिए बनवाए गए खूबसूरत पार्क की झील (तालाब) में बुधवार की देर शाम एक टॉय वोट में चार युवक बैठकर पानी मे विचरण कर रहे थे कि वोट अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। लेकिन पार्क में मौजूद लोगों ने टॉय वोट में सवार किसी भी व्यक्ति को डूबने नही दिया और उन्हें बाहर निकाल लिया। इससे पूर्व भी झील में डूब कर एक युवक की मौत हो चुकी है।

