जनपद बिजनौर मुरादनगर की शान जिला प्रभारी राजेश सिंघल
जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता आज विकास भवन सभागार में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जिला स्वच्छ भारत मिशन प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई।
जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने जिला पंचायत राज विभाग को स्वच्छ भारत मिशन-शहरी और ग्रामीण द्वारा संयुक्त रूप से 2 अक्टूबर 2023 के बीच (स्वच्छता ही सेवा) पखवाड़ा को सफल आयोजित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजना जी०पी०डी०पी के अन्तर्गत जनपद स्तरीय क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति के प्रत्येक बिंदु की पीपीटी के माध्यम से दिखाई गई प्रगति की बड़ी गहनता से समीक्षा की आवश्यक दिशा-निर्देश मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौशालाओं के हर ब्लाक में कैटल कैचर उपकरण खरीदना सुनिश्चित करें साथ ही खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौशालाओं का निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक कार्य की आईडेंटिटी निर्धारित करें जिससे उस कार्य में दक्षता मिल सके।
जिलाधिकारी द्वारा समिति की बैठक में योजना अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्याे की विस्तृत समीक्षा की। जिसमें ग्रामीण आंचलों में जनसमुदाय के लिए निर्मित सामुदायिक शौचालयों के उपयोग एवं रखरखाव के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये तथा उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि शौचालय निर्माण के दौरान मानकों का पालन अवश्य किया गया हो यह भी सुनिश्चित करें संबंधित अधिकारी।
उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि लोगों को शौचायलयों का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ब्लॉकों में स्वच्छता संबंधी सभी मानकों को पूरा किया जाए।
उन्होंने ग्राम पंचायतों में ठोस अपषिष्ट प्रबंधन हेतु स्वेच्छाग्राहीयों के माध्यम से डोर टू डोर, दुकानों प्रतिष्ठानों से सुखे कचरे के निरंतर संग्रहण जारी रखने के निर्देश दिये।
उन्होंने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक ओ.डी.एफ.प्लस ग्राम बनाये जाने तथा जनपद को जल्द से जल्द ओडीएफ जनपद बनाने का प्रयास किया जाए। उन्होंने मॉडल गांवों की प्रगति ठीक से सुधार करने के निर्देश दिए।
जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में सिंगलयूज प्लास्टिक का उपयोग रोकने हेतु अनुविभागीय अधिकारी को निर्देश दिये तथा स्वच्छता के प्रति जन समुदाय में जागरूकता लाने हेतु प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये।
बैठक में जिलाधिकारी ने व्यक्तिगत शौचालयों निर्माण की भौतिक प्रगति, शौचालयों की रेट्रोफिटिग की समीक्षा, वरमी कम्पोस्ट, सोक पीट एवं पंचायत विभाग अन्तर्गत निर्माण एवं कार्यक्रम के समस्त विंदु जिसमें पंचायत भवन में कार्य, आंगनबाड़ी केंद्र सौन्दर्य, लाईब्रेरी स्थापना, खेल मैदान बनाने, अन्त्येष्टि स्थल, ओपन जीम, सीएससी कक्ष,सीएससी प्रमाण पत्र देने,पंचायत सहायक उपस्थित एवं उनका वेतन रिपोर्ट, केयर टेकर वेतन, सतत विकास लक्ष्य, अन्य विंदु वोक्सा कमेटी आवास, गौवंशौ की समीक्षा, गुलदार प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा, आदि सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं के प्रगति की भी समीक्षा की उक्त सभी के सन्दर्भ में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश निर्गत किए।
बैठक प्रारंभ होने से पूर्व जिलाधिकारी द्वारा जिले की तीन ग्राम पंचायतों को स्वच्छ ग्राम पंचायत सम्मान के अन्तर्गत उक्त ग्रामों के ग्राम प्रधानों एवं सचिव को प्रश्स्ती पत्र वितरित किए।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित सभी को स्वच्छता की सपथ दिलायी गई।
मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मॉडल गांव में चन्दन के पौधे लगाया जाना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला पंचायत अधिकारी अरविंद कुमार, ग्राम प्रधान, सचिव सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

