पटना के हाईवे पर तीव्र गति ने बरपाय कहर, सड़क दुर्घटना मे एक युवक की गई जान
पटना ललित नारायण सिंह।
पटना जिले के हाईवे सड़क पर इन दिनों वाहन के तीव्रगति का कहर बरपाया हुआ है। नित दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की जाने जा रही है। सड़क दुर्घटना की वजह से नेशनल हाईवे या स्टेट हाईवे की सड़क पर शव रखकर आगजनी और सड़क जाम करने के निरंतर सिलसिला जारी है। बीते मंगलवार दिन को दीदारगंज थाना के फतेहपुर निवासी उन्नीस वर्षीय चांदनी कुमारी की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद लोगों ने पटना गया एसएच वन सड़क घंटो जाम की और बुधवार दिन को परसा बाजार थाना के मौलाना बुद्धूचक निवासी 18 वर्षीय जिमी रानी की कॉलेज जाने के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद पटना गया एन एच 83 सड़क जम रहे। सड़क मार्ग से यात्रा कर रहे यात्री परेशान रहे। बता दें कि गुरुवार को न्यू बाईपास थाना क्षेत्र के महादेव स्थान के पास नेशनल हाईवे तीस सड़क पर पिकअप वैन और हवा हवाई में टक्कर हो गई। इसमें गोपालपुर थाना के इलाही बाग के निवासी 33 वर्षीय रणधीर कुमार की मौत हो गई।
आज गुरुवार को दिन करीब ग्यारह बजे गोपालपुर थाना क्षेत्र के इलाही बाग चौक के पास पटना गया एसएच वन सड़क पर शव रख आक्रोशित लोगों ने आगजनी की और करीब घंटा भर सड़क जाम की। गोपालपुर थाना की पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बूझकर सड़क जाम से मुक्त कराया।
टोयोटा कंपनी के वरीय प्रबंधक राजन वर्मा ने बताया है कि पाटलिपुत्र कॉलोनी टोयोटा शोरूम से दीदारगंज जा रहे थे। तीव्र गति से आ रही पिकअप वैन चालक ने पीछे से हवा हवाई में ठोकर मार और सड़क किनारे हवा हवाई पलट गई। टोयोटा कंपनी मे कार्यरत ड्राइवर रणधीर कुमार की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। आगे कहा कि मृतक के दादी, माता जीवित है दादा और पिता मृत्यु हो गई। अब मृतक के पत्नी के अलावे दो बच्चे हैं लेकिन घर में कोई भी कमाऊ पुरुष नहीं रहे। टोयोटा कंपनी से दो लाख के चेक दी गई है। स्थानीय लोगों ने कहा कि नेशनल और स्टेट हाईवे सड़क पर जगह जगह सीसीटीवी कैमरा लगाने की जरुरत है।


