बिजनौर नजीबाबाद मुरादनगर की शान तहसील प्रभारी मोहम्मद आरिफ
आज नजीबाबाद मैं मुख्य मांगे डीएफओ कार्यालय से संबंधित रही। और भाकियू अन्नदाता के जिलाध्यक्ष चौधरी रोहितास एवं युवा जिला अध्यक्ष कुलदीप मोर एवं तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार व ब्लॉक अध्यक्ष सरदार जसविंदर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान किया और बताया कि वन विभाग नजीबाबाद के अंतर्गत वन गुर्जरों के जो चराई परमिट निरस्त किए थे उन परमिटों को पुन बहाल किया जाए। वन अधिकारी डीएफओ आशुतोष पांडे के धरने में उपस्थित न होने से किसान भड़क गए और धरने को अनिश्चितकालीन में तब्दील कर दिया गया और मौके पर पहुंचे अधिकारी राम मुसाफिर यादव को बंधक बनाकर बैठाया गया। जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक अन्नदाता किसान यूनियन का धरना जारी रहेगा। और पहले की भांति कई बार राम मुसाफिर यादव का स्थानांतरण जिले से बाहर करने की मांग रखी गई है। उस पर वन विभाग चुप्पी साध कर बैठा हुआ है। राम मुसाफिर का स्थानांतरण जिले से बाहर नहीं किया जाता तब तक धरना जारी रहेगा। उपस्थित मंडल अध्यक्ष शमशाद गुर्जर मोहम्मद रफी इरफान प्रधान सरदार गुरपेज आलमगीर उस्मानी पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुखविंदर सिंह जितेंद्र हुड्डा मंडल अध्यक्ष शमशाद हुसैन मोहम्मद रफी जिला मीडिया प्रभारी रामोद कुमार रामपाल सिंह राठी नरपाल सिंह, जगबीर सिंह जाकिर अहमद मोहम्मद बशीर युसूफ गुलाम मुस्तफा अमनदीप मोहम्मद अयूब राजवीर चौधरी नीरज चाहल परवेंदर सिंह पम्मा राकेश कुमार मोहित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

