जनपद बिजनौर मुरादनगर की शान जिला प्रभारी राजेश सिंघल, मंडल प्रभारी विकास अग्रवाल
अफजलगढ़़। सीओ भरत कुमार सोनकर ने कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में लोगों की समस्याओं को सुना। समाधान दिवस के दौरान सात शिकायतें दर्ज करायी गयी जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया अन्य शिकायतों का निस्तारण कराने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। शनिवार को कोतवाली प्रांगण में आयोजित समाधान दिवस में सीओ भरत कुमार सोनकर ने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाना प्रत्येक अधिकारी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि यदि किसी विवाद से कोई शांति व्यवस्था भंग होने का अंदेशा है, तो उसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें। समाधान दिवस में फरियादियों द्वारा सात शिकायतें आयी तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि अन्य शिकायतों का निस्तारण कराने को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
कोतवाल पंकज तोमर ने कहा कि समाधान दिवस की शिकायतों का निस्तरण शीघ्र ही कराया जायेगा और पीड़ित की हर समस्या को निस्तारण कर समाधान कराया जायेगा। इस अवसर पर कोतवाल पंकज तोमर के आलावा क्राइम इंस्पेक्टर राजेश चौहान,कस्बा इंचार्ज गोपाल सिंह,कासमपुरगढ़ी संदीप कुमार,एसआई मुकेश राजौरा,एसआई विनोद कुमार,सहित कानूनगो अफजलगढ़़ नरेन्द्र कुमार,कानूनगो सतीश प्रकाश,लेखपाल प्रमोद कुमार,लेखपाल, बृजमोहन,लेखपाल भूपेंद्र कुमार,जितेन्द्र प्रताप सिंह,अंशारूलहक,गौरव चौहान,कश्मीर सिंह राणा,ऋषिपाल सिंह,नगेन्द्र सिंह,यसवीर सिंह,दिनेश कुमार, सुरेशचंद,पप्पू कुमार शाह,हिमांशु कुमार,प्रबल प्रताप सिंह राणा, विपिन कुमार,राकेश कुमार,संजीव कुमार,अरूण कुमार,जितेन्द्र कुमार तथा सौरभ कुमार सहित अधिकांश लेखपाल मौजूद थे।


