नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में भारत पैट्रोलियम के उत्तरी जोन के गैस वितरकों का हुआ सम्मेलन
जिंदल गैस एजेंसी मुरादनगर को 37 साल भारत पैट्रोलियम के साथ एसोसिएट रहने के लिए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया
दिल्ली रीता प्रसाद
नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में भारत गैस वितरक संगठन के उत्तरी जोन के गैस वितरको का सम्मेलन हुआ जिसमें भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन के सीजेएम अक्षय वाधवा ने कहा कि हमें तीन पैमाने पर अपने उपभोक्ताओं का विश्वास जीतना है-उपभोक्ताओं की सुरक्षा, विश्वास और कंवेनियस।
भारत गैस वितरक उत्तरी क्षेत्र के प्रमुख रंजन नायर ने कहा कि हमारे वितरकों द्वारा उपभोक्ताओं को मजबूती से भारत गैस से जोड़े रखना है। एलपीजी में जो बदलाव आ रहे हैं उससे लोगों को ज्यादा अवगत कराना है और सहूलियत देना है, एलपीजी के खतरे की जानकारी देकर लोगों को ज्यादा से ज्यादा बचाना है।
*वितरकों के इस सम्मेलन में 37 साल से भारत गैस लिमिटेड के साथ एसोसिएट रहने पर जिंदल गैस एजेंसी, मुरादनगर को सीजीएम अक्षय वाधवा , नॉर्थ आर एल एम श्री रंजन नायर, टेरिटरी मैनेजर लोनी श्री महेश जंगमजी तथा AIBDA president श्री कैलाश दुदवानी ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया*।


