जनपद मैनपुरी मुरादनगर नगर की शान जिला संवाददाता प्रशांत अग्रवाल
जनपद मैनपुरी के बेवर में बीती रात्रि खनन निरीक्षक ने क्षेत्र में मिट्टी का खनन में लिप्त दो ट्रैक्टरों को मोटा रोड से पकड़कर सीज किया। पुलिस के सहयोग से पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। बताते चलें कि क्षेत्र में अवैध खनन बड़े पैमाने पर चल रहा है। पूर्व में भी खनन निरीक्षक शिवदयाल ने जेसीबी व ट्रैक्टर को अवैध खनन करते हुए पकड़ा था जिसका चालान किया गया था। खनन निरीक्षक की कार्रवाई से हड़कंप है।

