जनपद बिजनौर मुरादनगर की शान से मंडल प्रभारी विकास अग्रवाल
बिजनौर। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जनपद बिजनौर की महिला जिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास हो जाने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन विधेयक में 33 प्रतिशत आरक्षण महिला सशक्तीकरण की दिशा में बेहतर कदम है। राजनीति में भी महिलाएं अपनी सहभागिता निभा सकेंगी। 33 प्रतिशत आरक्षण लागू होने से महिलाएं देश की कानून निर्माता होंगी। संसद में अपना कानून खुद बनाएंगी। महिलाओं के हितों की सुरक्षा के लिए यह अच्छा कदम है। सत्ता में बैठी सरकार बधाई की पात्र है। इस कार्य के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महिला जिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

