जनपद बिजनौर अफजालगढ़ मुरादनगर की शान जिला प्रभारी राजेश सिंघल
अफजलगढ़। थाना क्षेत्र के गांव विजयनगर में भारतीय किसान संघ की ओर से एक गोष्टी का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने गांव नवाबपुरा निवासी मनीष कुमार को ब्लाक संयोजक बनाने का ऐलान किया। सोमवार को गांव विजयनगर के शिव मंदिर प्रांगण में भारतीय किसान संघ गोष्टि की एक गोष्टि का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राम पाल सिंह विभाग संगठन मंत्री निवासी मुजफ्फरनगर ने गोष्ठी मे कहा कि अगर संगठन को मजबूत बनाना है तो एकजुट होकर सभी पदाधिकारियों को आगे आना होगा और संगठन में लगातार युवा साथी जोड़ रहे हैं। युवाओं के जोड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी हमारा संगठन किसानों के हितों के लिए हमेशा आगे रहकर काम करता है। उन्होंने किसानों को खेती के बारे में भी जानकारी देते हुए अच्छी फसलों को किस तरह से फायदा मिलेगा उसकी उपलब्धियां बताए गए।
वही बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि हमारे संगठन में युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। जिससे आने वाली समय में हमारा संगठन बहुत मजबूत होगा। उन्होंने गांव नवाबपुरा निवासी मनीष कुमार को ब्लाक संयोजक बनाने का ऐलान किया। और उन्होंने सभी पदाधिकारी से संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक सदस्यों को संगठन में जोड़ने का आह्वान किया। गोष्ठी में इस अवसर पर किसान सेवा सहकारी समिति कादराबाद के चेयरमैन अनुज जोशी के अलावा, कोषाध्यक्ष मदनपाल सिंह,श्याम लाल भारद्वाज,सुखेचन सिंह,संजय राणा,अखिलेश, बलराम सिंह,नरेंद्र राठी,प्रगट सिंह सहित आदि उपस्थित रहे।


